SAVE 20260622 214250 वार्ता विफल, संभागीय आयुक्त से कांग्रेस की सभी मांगों पर नहीं बनी सहमति, धरना रहेगा जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहे “पीबीएम सुधारो आंदोलन” के धरने के संबंध में संभागीय आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। सम्भागीय आयुक्त से साथ वार्ता में जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, अ. पुलिस अधीक्षक, एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक शामिल रहें।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने तथा अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार से संबंधित 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, साथ ही प्रसुता शारदा की मौत पर लापरवाहों के प्रति कार्यवाही, आर्थिक मुआवजे की मांग की गई लेकिन सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बनी। जिसके कारण प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में अनूपगढ़ विधायक एवं जिला प्रभारी शिमला नायक, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, भूदान आयोग चैयरमेन लक्ष्मण कड़वासरा, बीकानेर शहर प्रभारी मुस्ताक खान, लूणकरनसर प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, पीसीसी सदस्य डॉ. प्रीति मेघवाल, यूथ अध्यक्ष भंवर कूकणा, सुमित वल्लभ कोचर, राजेन्द्र बापेऊ, सीताराम नायक सहित कांग्रेस पदाधिकारीगण मौजूद रहें।


Share This News