IMG 20251231 100334 देर रात घर में घुसकर मारपीट, महिलाएं भी चोटिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। देर रात शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिलाओं को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी किशनलाल पुत्र ईश्वरराम कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 20 जून की रात करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच चार-पांच युवक उनके घर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुस आए। आरोपियों के हाथों में चाकू और सरिया जैसे हथियार थे। उन्होंने किशनलाल और उसके भाई तोलाराम के साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।

परिवादी के हाथ में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े, जबकि उसके भाई तोलाराम को गंभीर चोटें आने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची किशनलाल की बहन अंजू और बेटी जयश्री भी हमले में घायल हो गईं।

परिवादी ने रिपोर्ट में त्रिलोकचंद को हमलावरों का लीडर बताते हुए उसके साथ आए तीन-चार अन्य लोगों पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


Share This News