IMG 20260511 151958 प्री मानसून पर फिलहाल ब्रेक, कुछ दिन आँधी व मेघगर्जन बूंदाबांदी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून से 2 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। विभाग का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में अगले चार से पांच दिनों तक आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जून के अंतिम सप्ताह और जुलाई की शुरुआत में प्रदेश में बारिश दौर सामान्य से कमजोर रह सकता है। यह संकेत ऐसे समय में आया है जब किसान और आमजन मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

जयपुर मौसम केंद्र द्वारा जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 जून से 2 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो सप्ताह के दौरान तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, लेकिन पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दूसरे सप्ताह के दौरान तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो सकता है।


Share This News