SAVE 20260619 140207 राजस्थान में तबादलों से बेन हटा Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान की सरकार ने तबादलों से बेन हटा लिया है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायती राज, कृषि, जलदाय एवं अन्य विभागों में तबादलों के आदेश जल्द जारी किए जा सकते हैं। तबादला नीति के तहत कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी आवश्यकता एवं प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार नए पदस्थापन दिए जाएंगे। लंबे समय से अपने गृह जिले अथवा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।सरकार के इस निर्णय से विभागीय कार्यों में भी गति आने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में विभागवार तबादला आदेश जारी होने के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों के स्थानांतरण होने की संभावना है।


Share This News