IMG 20260604 121837 प्री-मानसून सक्रिय, 60 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मध्य भारत पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से जयपुर, अजमेर, दौसा, कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से पांच दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि जून के दूसरे पखवाड़े में प्री-मानसूनी गतिविधियां और बढ़ेंगी।


Share This News