IMG 20260614 215906 भीषण गर्मी में युवाओं ने निभाया मानव सेवा का दायित्व Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भीषण गर्मी के दौर में मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पीयूष आचार्य एवं विनोद गुर्जर के नेतृत्व में आज एक बार फिर राहत कार्य किया गया। सेवा दल द्वारा राहगीरों, जरूरतमंदों एवं आमजन को शीतल नींबू पानी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

इस सेवा कार्य में मालचंद, अभिषेक, सुभाष, राहुल, नीरज एवं रामकरण सहित युवा साथियों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ अपनी भूमिका निभाई। युवाओं की इस पहल ने समाज में सहयोग, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया।

इस सेवा अभियान में मां भवानी इवेंट एवं यूनीक पावर मीडिया सहित भामाशाहों और सहयोगियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सेवा दल ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“आप सभी का स्नेह, समर्थन और सहयोग इसी प्रकार निरंतर मिलता रहे, ताकि हम सब मिलकर मानव सेवा के इस पावन क्रम को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहें।”


Share This News