Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में ‘माली सैनी समाज सामूहिक विवाह संस्थान’ द्वारा माली प्रतिभा सम्मान समारोह 20 जून को शिव पार्वती मन्दिर गोपेश्वर बस्ती में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके पोस्टर विमोचन आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के श्याम कुमार तंवर , एडवोकेट कमल कांत तंवर द्वारा किया गया साथ में महेश तंवर एंव समिति सदस्य उपस्थित रहे ।