SAVE 20260614 201532 scaled पीबीएम अस्पताल सुधारो" धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी जारी, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सरकार को घेरा।

पीबीएम में प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान कथित चिकित्सा लापरवाही से छह महिलाओं की किडनी खराब होने के मामले, अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं तथा लगातार सामने आ रही स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा “पीबीएम अस्पताल सुधारो” धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा।

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल, जो पूरे संभाग के लाखों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है, आज गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।

भाटी ने कहा कि डिलीवरी के बाद छह प्रसूताओं की किडनी खराब होने जैसी गंभीर घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, संसाधनों की कमी और मरीजों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार और चिकित्सा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीबीएम अस्पताल की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस जन आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।

धरने में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, दोषियों पर कार्रवाई तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि आज धरना व प्रदर्शन में बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, डॉ. प्रीति मेघवाल, श्री कृष्णगोदारा, आनन्द सिंह सोढा, कमल कल्ला, सुभाष स्वामी, गजानन्द शर्मा, शिवदान मेघवाल, हेमन्त सिंह यादव, रामनिवास गोदारा, शहजाद खान, अभिमन्यु जाखड़, अभिषेक पूनियां,धनसुख, ओमप्रकाश मेघवाल, नितिन वत्सस, राहुल जादुसंगत, लेखराम धतरवाल, एजाज पठान, पूनमचन्द भाम्भू, विजयसिंह शेखावत ,बृजलाल गोदारा ,सांवरलाल भादू, प्रेमप्रकाश सारण, चरनजीत गोदारा, हुसैन हिंदुस्तानी, अभिषेक सिंह शेखावत, मनोज सियाग, श्रवणकुमार रामावत, पार्वती देवी, राजेश गोदारा, ओमप्रकाश लोहिया, रिछपाल सीगड़ ,राधाकिशन, रामजस कस्वां, रिछपाल सिंह भाटी, हाजीर खान, अरमान भाटी, अब्दुल रशीद, पंकज स्वामी, प्रेम चौधरी, सिताराम तर्ड, इक़बाल पंवार, राधाकिशन, रामजस कस्वां, बाबूलाल धोलखेड़िया, हनुमान कूकना, अणदाराम जयपाल, प्रेम बैरड़, दिनेश मीणा, भंवरलाल जाट, सुरेश बाल्मीकि, पृथ्वीराज, ओमप्रकाश सारण, सुरेश सारण, अशोक मेघवाल, प्रकाश नायक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News