ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260604 121837 बीकानेर के जनाना वार्ड में कई महिलाएं गंभीर, 27 दवाओं व जांच रिपोर्टों का इंतज़ार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आधा दर्जन महिलाओं में 2 कई हालात गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से बीमार होने के मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग को दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। छह महिलाओं में से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक शारदा की स्थिति सबसे गंभीर है। उसे दिमाग की नसों में खून के थक्के जमने की बीमारी (सीवीटी) हो गई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। मरीज प्रीति का लगातार डायलिसिस किया जा रहा है। किडनी संबंधी जटिलताओं के साथ उसकी आंखों पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि उसके होश में आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, एक अन्य मरीज तारा की हालत में सुधार हुआ है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

रिपोर्ट सौंपी ; मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्तर पर गठित तीन समितियों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. प्रसव और सिजेरियन डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाली 27 दवाओं और इंजेक्शनों के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसी दवा की भूमिका महिलाओं की बिगड़ती हालत में रही या नहीं।


Share This News