ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260604 121837 मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन सम्मेलन कल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य वक्ता Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा बीकानेर देहात द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन कल भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन प्रातः 10 बजे भाजपा संभाग कार्यालय में होगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन भाग लेंगे। श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन्हीं उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने तथा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सम्मेलन में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकसित भारत के संकल्प, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।


Share This News