ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260604 121837 बीकानेर के जनाना वार्ड में कई महिलाएं गंभीर, 27 दवाओं व जांच रिपोर्टों का इंतज़ार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आधा दर्जन महिलाओं में 2 कई हालात गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से बीमार होने के मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग को दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। छह महिलाओं में से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक शारदा की स्थिति सबसे गंभीर है। उसे दिमाग की नसों में खून के थक्के जमने की बीमारी (सीवीटी) हो गई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है मरीज प्रीति का लगातार डायलिसिस किया जा रहा है। किडनी संबंधी जटिलताओं के साथ उसकी आंखों पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि उसके होश में आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, एक अन्य मरीज तारा की हालत में सुधार हुआ है और उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

रिपोर्ट सौंपी ; मामले की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्तर पर गठित तीन समितियों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. प्रसव और सिजेरियन डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाली 27 दवाओं और इंजेक्शनों के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसी दवा की भूमिका महिलाओं की बिगड़ती हालत में रही या नहीं।


Share This News