IMG 20241023 101608 4 30 वर्ष पुराना भूमि विवाद सुलझा, किसान को मिली राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बज्जू खालसा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा उन्हें एक ही स्थान पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान श्यामपुरा (सीकर) निवासी पूर्व सैनिक श्री प्रकाश पुत्र भीवाराम ने बताया कि उसे लगभग 30 वर्षों से भूमि खातेदारी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। खातेदारी को लेकर वारिसों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण मामला लंबे समय से लंबित था। ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी श्री सांवरलाल रैगर, तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव तथा तहसीलदार श्री नितिन पुरोहित द्वारा समझाइश और समन्वय के प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप सभी पक्षों की सहमति बनी और 6.2 हेक्टेयर भूमि की खातेदारी प्रदान कर दी गई। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान पर लाभार्थी ने राज्य सरकार और जन-कल्याण शिविर के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम सूर्यघर योजना से बिजली बिल हुआ शून्य

बज्जू निवासी जुगल किशोर पुत्र भागीरथ शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर कनेक्शन के लिए उपरांत ग्रामीण सेवा शिविर में योजना का लाभ मिलने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, अब वे अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर उसे विद्युत विभाग को बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप इंसेंटिव योजना के तहत इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा भी वितरित किया गया। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा बचत को भी बढ़ावा मिला है। इस योजना का शीघ्र लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि राज्य सरकार को समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करना चाहिए।


Share This News