SAVE 20260612 203012 scaled रौनक रॉयल एनफील्ड के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण, उत्साहपूर्वक मनाया स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर-नोखा रोड स्थित रौनक रॉयल एनफील्ड शोरूम में आज शोरूम के सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगल राठी, अध्यक्ष, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री राठी ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया तथा शोरूम के समस्त टीम सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सात वर्ष पूर्व लगाया गया एक छोटा पौधा आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि रौनक रॉयल एनफील्ड ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली तथा समर्पित टीम भावना के बल पर बीकानेर में रॉयल एनफील्ड ग्राहकों के बीच विशेष पहचान स्थापित की है।

श्री राठी ने कहा कि चाहे बात सेल्स की हो या सर्विस की, ग्राहक संतुष्टि को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसी का परिणाम है कि आज रौनक रॉयल एनफील्ड क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड धारकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की जनता द्वारा मिले अपार स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा, ऐसी आशा है।
कार्यक्रम के अंत में शोरूम के प्रबंधक पंकज पारीक एवं सेल्स मैनेजर राजेंद्र पंवार ने मुख्य अतिथि श्री जुगल राठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शोरूम की पूरी टीम को एकजुट होकर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने तथा संस्थान की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शोरूम के समस्त कर्मचारी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्थापना दिवस की शुभकामनाओं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।


Share This News