ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
32441502c916fca1fb70818add7165cf बीकानेर से सोना लेकर भागे, मुंबई में गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर से सोना लेकर भागे लेकिन मुम्बई में पकड़े गए। शहर के एक ज्वैलरी शोरूम से लाखों रुपये मूल्य का 75.50 ग्राम सोना चोरी करने के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सोना भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 6 जून को जुगल जोड़ी ज्वैलर्स के संचालक कपिल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान में कार्यरत कर्मचारी राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार 75.50 ग्राम सोना चोरी कर फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा किया। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुंबई पहुंची और बोरीवली क्षेत्र से मुख्य आरोपी राजू मंडल उर्फ शांतनु करनार तथा उसके साथी सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा 75.50 ग्राम सोना बरामद कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद बीकानेर से भागकर मुंबई पहुंच गए थे।पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।


Share This News