Thar पोस्ट न्यूज जयपुर/बीकानेर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दूरभाष पर भाजपा जिला महामंत्री एवं बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र पंवार का जयपुर स्थित जवाहर सर्किल के प्रतिष्ठित एटरनल हॉस्पिटल (EHCC) में उपचार चल रहा था। उपचार उपरांत चिकित्सकों द्वारा उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा वे स्वस्थ होकर अपने निवास पर लौट आए हैं। वरिष्ठ नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल गहलोत ने भी दूरभाष पर संपर्क कर राजेंद्र पंवार का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
राजेंद्र पंवार के उपचार के दौरान तथा अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। उनके प्रति संगठन एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने आत्मीयता और स्नेह व्यक्त किया।
राजेंद्र पंवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, विजय आचार्य (पूर्व जिलाध्यक्ष), वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गहलोत एवं आनंद सिंह भाटी, भाजपा शहर महामंत्री कौशल शर्मा एवं श्याम सिंह हांडला, भाजपा देहात महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, श्याम सुन्दर चौधरी, निशांत गौड़, गजेंद्र सिंह भाटी, पवन गहलोत, पार्षद उमेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ बीकानेर रवाना हुए। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अपना स्नेह, सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया।
चिकित्सकों के अनुसार राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार है तथा वे पूर्णतः स्वस्थ होने की ओर अग्रसर हैं।