SAVE 20260603 123211 विदेश यात्रा पर रोक, इस राज्य में लगी कड़ी पाबंदियां Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत मे भी युद्ध का असर तेजी से हो रहा है। इस बीच वैश्विक संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया तनाव के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा संसाधन बचत अभियान लागू किया है। इसके तहत सितंबर 2026 तक विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही तय किया गया है कि रैली, रोड शो और वाहन जुलूसों को अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा सरकार इस दौरान सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेगी। पेट्रोल-डीजल या सीएनजी से चलने वाले वाहनों की खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सख्त आदेश जारी किए हैं। सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, मेडिकल मामलों को छूट दी जाएगी। वहीं, 50% सरकारी बैठकें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगी।

विभागों के पेट्रोलियम खर्च में 20% कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के तहत सरकारी वाहनों के उपयोग में 10% की कमी करना जरूरी है। सरकार के इस फैसले से वीवीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या 50% तक घटेगी। इसके साथ ही सरकारी समारोह, सेमिनार और भोज पर खर्च कम होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रदेशभर में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाएगा।


Share This News