ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251231 100334 बीकानेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चाइनीज मांझे की 39 गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जानलेवा मांझे से दो बड़े हादसे होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की दी है। बीकानेर में अक्षय तृतीया पर पतंगबाजी के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए जिला कलेक्टर एवं एसपी बीकानेर के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया।
पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 39 गड्डियां/चरखियां चाइनीज मांझा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 अप्रैल 2026: आरोपी मोहम्मद अजीत पुत्र मोहम्मद अयूब, निवासी गफूर बस्ती, लाल गुफा रोड, बीकानेर के घर से 29 गड्डियां बरामद की गईं। इसके अलावा 18 अप्रैल 2026: आरोपी फारुख पुत्र गुलाम रसूल, निवासी वार्ड नं. 17, नायकों की बस्ती, रानीसर बास, थाना गंगाशहर के कब्जे से 10 गड्डियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर चाइनीज मांझा बेचने के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस का कहना है
    08 अप्रैल 2025 को जिला कलेक्टर व एसपी बीकानेर ने जिले में धातुओं के मिश्रण से बने मांझे/चाइनीज मांझे के भंडारण, विक्रय, परिवहन और उपयोग पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद शहर में लगातार इसका उपयोग हो रहा था।

    आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश IPS, एसपी मृदुल कच्छावा IPS और एडिशनल एसपी शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ RPS के निर्देश पर वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल RPS के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली सविता डाल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी।

    टीम में शामिल: राकेश मीना, संदीप कुमार, सचित्र वीर, लीलाधर, शिवराज, भागीरथ, जैसराम और बृजलाल। इस कार्रवाई में कांस्टेबल भागीरथ की विशेष भूमिका रही।बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। यह जानलेवा है।


    Share This News