





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम 25 March को घोषित हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् द्वारा निःशुल्क नीट कोचिंग 11वीं विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा 10अप्रैल शनिवार को करवाने जा रहा है । यह प्रवेश परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए जो विज्ञान वर्ग से बायोलॉजी में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं।
प्रज्ञानम अकादमिक निदेशक श्रीमती एकता गोस्वामी के अनुसार परीक्षा का समय शाम 5 से 6 बजे रहेगा । परीक्षा परिणाम के बाद प्रवेश मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को दिया जाएगा। |





प्रवेश परीक्षा में कक्षा 10वी के विज्ञान के कुल 50वस्तुनिष्ठ प्रश्न होगें। परीक्षा की समयावधि 1घंटा रहेगी। परीक्षा में सही उत्तर के लिये 4अंक निर्धारित है व ग़लत उत्तर के लिये 1 अंक ऋणात्मक होगा। विद्यार्थी का चयन प्रवेश परीक्षा, अभिभावक सहित साक्षात्कार व घर जाकर पूर्ण सर्वेक्षण करने के पश्चात किया जायेगा ताकि वास्तविक आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थी ही इस निःशुल्क कोचिंग से लाभान्वित होवे ।
प्रशासनिक निदेशक शोभा शर्मा ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए सम्बंधित विधार्थी के 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा परिवार की कुल मासिक आय 15,000/- रूपये से कम होनी आवश्यक है।
प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से 2 अप्रैल से शाम 3से 6बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं या गूगल फॉर्म भर ऑनलाइन जमा करवा सकते है । आवश्यक दस्तावजे फॉर्म के साथ लगाने जरूरी है ।
प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए प्रज्ञानम के +91 7073900333 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।आवेदन करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक दिया है।
सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर
बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्री फाउंडेशन विंग की सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड के द्वितीय लेवल के घोषित परिणाम में संस्थान के कक्षा 10 की छात्रा ऐश्रा भट्ट ने अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में तीसरी रैंक और राजस्थान में प्रथम रैंक हासिल की है। ऐश्रा को इस उपलब्धि पर रू 1200 का नकद पुरस्कार व स्टेट टॉपर अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। इनके पिता देवल भट्ट और माता सुची रावत है।

इसी प्रकार कक्षा 9वीं के छात्र वाहिद ने विज्ञान विषय में पूरे भारत में पांचवी रैंक और राजस्थान में प्रथम रैंक हासिल की है। वाहिद को इस उपलब्धि पर रू 1000 का नकद पुरस्कार व स्टेट टॉपर अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। इनके पिता याकूब अली व माता नगीना बानो है। कक्षा 8वीं के छात्र जय शर्मा ने हिंदी विषय में पूरे भारत में 14 वीं रैंक और एक्सीलेंस मैडल अवॉर्ड भी प्राप्त किया है। कक्षा 9वीं की छात्रा साईना बिश्नोई ने हिंदी विषय में पूरे भारत में 16वीं रैंक हासिल की है। कक्षा 9वीं की शाजिया परिहार ने अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में 18वीं रैंक हासिल की है। कक्षा 8वीं की देवेशी सुथार ने अंग्रेजी विषय में पूरे भारत में 20वीं रैंक व कक्षा 9वीं के युवराज अग्रवाल ने गणित विषय में पूरे भारत में 22वीं रैंक हासिल की है। विगत् वर्ष इस परीक्षा में संस्थान से 2 विद्यार्थी राजस्थान टॉपर रह चुके हैं।
इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड के द्वितीय लेवल में सिंथेसिस से 153 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रीफाऊन्डेशन की टीम, इस परीक्षा के लिए विशिष्ट टैस्ट सीरीज, हर विषय पर समतुल्य ध्यान, अपने कठोर परिश्रम और पेरेंट्स के मोटीवेशन को दिया। गुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। गुरूजनों द्वारा बच्चों को मोटीवेट किया गया कि ये सफलता की पहली सीढी है और अब लगातार इसी प्रकार से कठोर परिश्रम करना है।