





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के निर्वाचितों को आज प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद जोशी, एम एम मूंधड़ा एवं दिनेश गहलोत ने अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा व निर्वाचित पूरी कार्यकारिणी को विजयी प्रमाण पत्र भेंट किये | सभी मतदाताओं ने काफी संयम रखते हुए पूरे सोहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान किया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मेरा विजन औद्योगिक विकास का रहा है और इस बार अनुभव और युवा संगम के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ औद्योगिक विकास पर हमारा फोकस रहेगा |





इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र बांठिया, अशोक गहलोत, मनोज चांडक, शिवरतन पुरोहित, राजाराम सारडा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, दिलीप रंगा, विजय जैन, अरविंद चौधरी को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये | इस अवसर पर युवा उद्योगपति पिंटू राठी, एडवोकेट प्रशांत तंवर, भंवरलाल चांडक, विमल दम्माणी, महेश चांडक आदि उपस्थित हुए |