ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 बीकानेर परकोटे में पूजा करती महिला की साड़ी में लगी आग, जलने से मौत, जोधपुर की थी महिला Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के परकोटे में एक महिला की पूजा करने के दौरान लगी आग से जलने से मौत हो गई। नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 20 मार्च को डागा मोहल्ला की है। जोधपुर निवासी मृतका के पिता घनश्याम बिस्सा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के मुताबिक उनकी बेटी ज्योति पत्नी अभिषेक व्यास अपने ससुराल में भगवान की पूजा कर रही थी। इसी दौरान दीपक की लौ उसकी साड़ी में लग गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और ज्योति गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share This News