ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
SAVE 20260323 224007 खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने सोमवार को लूणकरणसर में प्रातः 10 से सायं 7 बजे तक मैराथन जनसुनवाई की। इस दौरान आमजन के लगभग ढाई सौ परिवाद प्राप्त हुए। मंत्री श्री गोदारा ने इनके निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं अन्य को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्री गोदारा के समक्ष पानी, बिजली, सड़क, अतिक्रमण हटाने, रास्ता खुलवाने, पेंशन चालू करवाने, कॉलेजों और स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी करने जैसे प्रकरण रखे। लूणकरणसर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

मंत्री श्री गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी, नियमित जनसुनवाई करें और आमजन को राहत दें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही ना हो।

श्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले ढाई वर्षो में क्षेत्र को अनेक सौगातें दी गई है। आज लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछ रहा है। प्रत्येक गांव को स्तरीय सड़कों से जोड़ा जा रहा है। अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिलना शुरू हो गई है। पहली बार बीस से अधिक जीएसएस स्वीकृत हुए हैं। शिक्षण संस्थानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षित लूणकरणसर, विकसित लूणकरणसर’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए गिव अप अभियान की पूरे देश में सराहना हुई है। यह अभियान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहां की केंद्र और राज्य सरकार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हुए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसुवनाइयों के दौरान आमजन की समस्या के समाधान के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा तथा आवश्यकताओं का फीडबैक भी मिलता है। इसके मद्दनेजर नियमित रूप से जनसुनवाई के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

क्षेत्र को समर्पित किए विकास कार्य

श्री गोदारा ने जनसुनवाई के पश्चात विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने गणगौर मैदान में मुख्य द्वार निर्माण कार्य, मैदान की चारदीवारी को ऊंचा करने, कांटेदार फिनिशिंग, मरम्मत एवं रंग-रोगन कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। श्री गोदारा द्वारा पशु फाटक की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इस पर 7.49 लाख रुपये व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मंगलवार को बम्बलू में करेंगे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास, ग्रामीणों को देंगे कई सौगातें

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा मंगलवार को बम्बलू में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और ग्रामीणों को कई सौगातें देंगे।

मंत्री श्री गोदारा प्रातः 10 बजे पशु हॉस्पिटल भवन का शिलान्यास करेंगे। इसकी अनुमानित लागत 46.50 लाख रुपये है। इसके साथ ही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन का लोकार्पण करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

श्री गोदारा द्वारा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी पर रेलिंग लगाने एवं पेंटिंग कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इस पर 8 लाख 58 हजार रुपये व्यय हुए हैं। वहीं परिसर की चारदीवारी को ऊंचा करने के कार्य का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिसकी लागत 5 लाख 24 हजार रुपये आई है।


Share This News