IMG 20260323 223604 विप्र फाउंडेशन: राजेश चुरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भंवर पुरोहित बने राष्ट्रीय सचिव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विप्र फाउंडेशन की हाल ही पुष्कर में सम्पन्न राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

बैठक में श्री राजेश चुरा को वर्ष 2026–28 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा श्री भंवर पुरोहित को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों ही व्यक्तित्व अपनी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री राजेश चुरा एवं श्री भंवर पुरोहित वर्तमान में भारतीय नव वर्ष समारोह समिति में क्रमशः उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में हाल ही में आयोजित भव्य धर्मयात्रा का सफल आयोजन हुआ, जिसने शहरभर में विशेष उत्साह एवं धार्मिक माहौल का सृजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, दीपक हर्ष, चंद्रकला आचार्य सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Share This News