ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 गैस सिलेंडर हुआ महंगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हुए दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू भी हो गई हैं। हालांकि, ये बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आज से 1875.50 रुपये हो गई हैं, जो पहले 1844.50 रुपये थी। मुंबई में इसकी कीमतें 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का ये फैसला देश के तमाम रेस्टॉरेंट, होटल, ढाबा संचालकों के लिए बड़ा झटका है। 


Share This News