





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में होली अपनी पूर्ण रंगत पर है। दिन में 11.56 पर जहां मोहतों के चौक में भांग सम्मेलन जारी है वहीं परकोटे में शाम ढलते ही होली का माहौल अपने चरम पर होता है। बीती रात बिस्सों के चौक में आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने आशापुरा माता के दर्शन किये। इस दौरान न केवल चौक बल्कि सभी छत्तों घरों पर भीड़ रही। यहां रात में रम्मत का मंचन हुआ। होली के रासिकों व कलाकारों की स्वर लहरियों ने माहौल में परम्परा लोक संस्कृति के रंग घोल दिए। पूरे इलाके में बीकानेरी नमकीन की दुकानें खुली रही।

