ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 देश: दुनिया की मुख्य खबरें Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई का फैसला टाला, 10-15 दिन में तय करेंगे हमला करना है या नहीं। **डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला,अमेरिकी राष्ट्रपति को लगा ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को किया रद्द; बताया गैरकानूनी

‘मैं जो चाहूं कर सकता हूं’, टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर, ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया, कहा- जज देश के लिए कलंक हैं; 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए थे

**राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले को बताया अपमानजनक, कहा-बैकअप प्लान तैयार

*अमेरिकी राजनीति में टैरिफ को लेकर घमासान और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि वह आज ही एक नया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे**ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं, पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं

**अमित शाह बोले- कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी, असम से ₹6900 करोड़ की योजना लॉन्च की; कहा- 5 साल में राज्य को बाढ़मुक्त करेंगे। कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए खोल दिए थे बॉर्डर, अब एक-एक को भेजेंगे वापस’, असम में गरजे अमित शाह। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला में कहा कि हिंदी और स्थानीय भाषाओं में कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने दोनों को एक ही मां की दो बहनें बताया। शाह ने कहा कि हिंदी के विकास से क्षेत्रीय भाषाएं भी मजबूत होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को अपनाकर आगे बढ़ रहा है त्रिपुरा आने से पहले, दिन में अमित शाह ने असम के सिलचर में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी पचास साल के शासन में हासिल नहीं कर सकी, उसे भाजपा ने सिर्फ दस साल में पूरा कर दिखाया है।।।।

***दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है

**संयोग नहीं प्रयोग’: एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा बोली- राहुल गांधी के घर पर बनी इसकी योजना

**बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय कुछ ‘पार्ट-टाइम नेता’ सामने आ जाते हैं, जनता को इनसे बचकर रहना चाहिए। बीजेपी के कार्यकर्ता फुल-टाइम नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं और लगातार काम करते हैं।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोगों के साथ इतने मजबूत रिश्ते बनाने चाहिए कि वे उन पार्ट-टाइम नेताओं के बारे में सोचें भी नहीं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दिसंबर 2027 में और लोकसभा चुनाव 2029 में होने हैं

** मोदी शासन के दिखावे से भारत की छवि को पहुंच रहा नुकसान’; कांग्रेस ने US-PAK के संबंधों पर कसा तंज

** अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है। इसे लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ‘खुद को विश्वगुरु बताने वाले’ प्रधानमंत्री सिर्फ बड़े-बड़े शब्द और नारे देते हैं। उन्होंने इसे ‘मोदी शासन- अधिकतम दिखावा, भारत को नुकसान पहुंचा रहा है’ यानी दिखावा ज्यादा और देश को नुकसान बताया

** सरहदों के रक्षक अब एआई से लैस: राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय सेना का भविष्य, पवेलियन में नई तकनीक का किया प्रदर्शन।

**सुप्रीम कोर्ट बोला-बंगाल सरकार और EC में भरोसे की कमी, कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश- SIR प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें

** एक अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल बंद करने की तैयारी, फास्टैग-यूपीआई होंगे अनिवार्य,सरकार ने शुक्रवार को कहा कि NHAI 1 अप्रैल, 2026 से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है

** भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। नए प्रस्ताव के अनुसार, यात्री ट्रेन के दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी यह सुविधा केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित है।

**कई बार कंफर्म टिकट बुक होने के बाद यात्रियों की यात्रा योजना बदल जाती है। मौजूदा नियमों के चलते उन्हें बोर्डिंग स्टेशन बदलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए प्रस्ताव के तहत अगर किसी यात्री ने एक स्टेशन से टिकट कराया है, लेकिन उसी रूट के किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहता है तो वह दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेगा।

**मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

**भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़े डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड, जियोहॉटस्टार पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा, ये 2024 वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा

** सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ: टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर….


Share This News