ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 पाकिस्तान से बीकानेर गिराई गई 10 करोड़ की हेरोइन जब्त, ड्रोन से गिराया गया पैकेट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी है। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के पास सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशे की बड़ी खेप बरामद की है। खबरों के मुताबिक मंगलवार देर रात सीमा सुरक्षा बल (BSF) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चक 14 बीडी के पास से 2 किलो 25 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पीले रंग के इस पैकेट को ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पैकेट के साथ लोहे की छड़ें भी जुड़ी मिली हैं, जिनका उपयोग इसे ड्रोन से बांधने के लिए किया गया था। थानाधिकारी हरपाल सिंह के अनुसार, सीमा पर संदिग्ध हलचल की सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया था। तस्करों की इस आधुनिक तकनीक वाली साजिश का पर्दाफाश करने के बाद, अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पूगल थाना प्रभारी समरवीर को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान में पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्करों का सुराग लगाया जा सके।


Share This News