IMG 20241023 101608 1 लूणकरणसर में रेलवे अंडरब्रिज से रीको औद्योगिक क्षेत्र एफसीआई गोदाम तक बनेगी सड़क Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर में राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे अंडरब्रिज से रीको औद्योगिक क्षेत्र एफसीआई गोदाम तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। श्री गोदारा ने बताया कि यह सड़क 34 फिट चौड़ी तथा 1.1 किलोमीटर लंबी होगी। इस सड़क के निर्माण पर 1.28 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब इसे स्वीकृत करवाया गया है। श्री गोदारा ने कहा कि गत दो वर्षों में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अनेक कार्य प्रगतिरत हैं, जिनके पूर्ण होने से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने यह सड़क स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है और कहा कि क्षेत्र में विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस सड़क का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करवाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि रीको क्षेत्र में बनने वाली सड़क से क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना राह खुलेगी और मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी।


Share This News