ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 1 लूणकरणसर में रेलवे अंडरब्रिज से रीको औद्योगिक क्षेत्र एफसीआई गोदाम तक बनेगी सड़क Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर में राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे अंडरब्रिज से रीको औद्योगिक क्षेत्र एफसीआई गोदाम तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। श्री गोदारा ने बताया कि यह सड़क 34 फिट चौड़ी तथा 1.1 किलोमीटर लंबी होगी। इस सड़क के निर्माण पर 1.28 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब इसे स्वीकृत करवाया गया है। श्री गोदारा ने कहा कि गत दो वर्षों में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अनेक कार्य प्रगतिरत हैं, जिनके पूर्ण होने से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने यह सड़क स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है और कहा कि क्षेत्र में विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस सड़क का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करवाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि रीको क्षेत्र में बनने वाली सड़क से क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना राह खुलेगी और मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी।


Share This News