ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260205 WA0169 scaled छात्रवृत्ति पाकर खिले चेहरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एनएन आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय मरुधर नगर बीकानेर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
डीआईजी बीएसएफ अजय लूथरा की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत दाधीच प्रो वाइस चांसलर तथा साहित्यकार, शायर इरशाद अज़ीज़ उपस्थित रहे। विद्यालय की कक्षा दसवीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 62 विद्यार्थियों को लगभग ₹500000 की राशि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीईओ आदित्य स्वामी ने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहेगा तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा। आदित्य स्वामी ने अतिथिगण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या पूनम चौधरी, सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉ रमेश चौधरी , तरूलता जैन, रौनक मारू, वरुण गोयल तथा तरुणा सैनी ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतु शर्मा ने किया।


Share This News