IMG 20260204 WA0222 खेजड़ी बचाओ आंदोलन: 51 ब्राह्मणों ने किया विष्णु यज्ञ, हवन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर l बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में बीकानेर के शहरी क्षेत्र में भी लोगों का समर्थन दिखाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बड़ा गणेश जी के मंदिर में सेवा दल के सयोजन में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया इस आयोजन के माध्यम से सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई।

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि भगवान विष्णु सृष्टि का पालन करता है और वही सृष्टि में सद्ब बुद्धि देता है इसलिए आज यज्ञ के माध्यम से भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई है कि वह राज्य व केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे। जब सरकार से और मनुष्यों से उम्मीद समाप्त हो जाती है तब हमारे पास ईश्वर की शरण में जाने के अलावा कोई उपाय नहीं रहता है सरकार से बार-बार निवेदन करने के बाद और ज्ञापन देने के बाद भी जब खेजड़ी की कटाई को रोक नहीं गया और प्रदेश में लाखों की संख्या में खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए तब यह आंदोलन सड़कों पर आया और इस राज्य में जो संस्कृति बचाने और संस्कृति संरक्षण के नाम पर सत्ता में आई है शहर अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और यह सरकार हिंदू हित और सनातन संस्कृति के नाम पर ही सत्तासीन हुई l ऐसे में जनता को उम्मीद थी कि सरकार सनातन और सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी लेकिन सरकार ने अपने धन्ना सेठों के फायदे के लिए राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी दाव पर लगा दिया जिसे किसी भी सूरत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्नोई समाज के गुमान राम ने गुरु जाम्बेश्वर की शब्द वाणी का वाचन किया औऱ अपनी बात कहते हुए कहा कि राजस्थान के लोगों के लिए खेजड़ी अपनी जान से ज्यादा कीमती है और राजस्थान का इतिहास राय यहां के लोगों ने अपनी जान देकर भी खेजड़ी की रक्षा की है ऐसे में हर कीमत पर खेतड़ी के वृक्ष की रक्षा की जाएगी। इस अवसर पर विश्नोई समाज के बनवारी बिश्नोई, गुमान राम बिश्नोई, मनोज बिश्नोई, सुरजाराम पंचारिया, सोहनलाल उपाध्याय, मगनलाल पाणेचा, चंद्रशेखर राठौर ,मनीराम चौधरी सेवादल के तेजकरण हर्ष, सुखदेव नाथ, मनोज कल्ला, बसंत व्यास, पाठा महाराज, रत्ना महाराज, गोपाल किराडू, राजाल्डो बोहरा, असलम भाई, बाबू खान सहित सभी सेवा दल औऱ समाज़विदों व परियावर्ण प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई l


Share This News