ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260120 WA0034 पीबीएम सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक आउटडोर की नई समयसारिणी जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशों की अनुपालना में एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी ने जारी की आउटडोर की समय सारिणी
गोदारा की अध्यक्षता में पिछले दिनों 3 जनवरी को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी द्वारा एसएसबी के आउटडोर की नई समय सारिणी निर्धारित की गई है। डॉ. बुरी ने बताया कि खाद्य मंत्री ने बैठक के दौरान एसएसबी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा प्रत्येक आउटडोर सातों दिन चलाने तथा इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. बुरी ने समय सारिणी के आदेश जारी किए तथा अस्पताल में इसे डिस्प्ले कर दिया गया है। इसके अनुसार अप्रैल से सितंबर तक अस्पताल का समय प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक तथा अक्टूबर से मार्च तक प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। अवकाश के दिन चिकित्सकों द्वारा प्रातः 9 से 11 बजे तक मरीज को देखा जाएगा।
डॉ. बुरी ने बताया कि कमरा नंबर 8 न्यूरोलॉजी आउटडोर में डॉ. इंद्र पुरी सोमवार, गुरुवार और शनिवार को, डॉ. जगदीश कूकणा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को, डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को, डॉ. अभिषेक कोचर मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को तथा डॉ. खेताराम शर्मा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार मरीजों को देखेंगे। वहीं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के कमरा नंबर 10 में डॉ.आशीष जोशी सोमवार, शुक्रवार तथा शनिवार को, डॉ. सुशील फलोदिया मंगलवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को एवं डॉ. विनीता चौधरी बुधवार, गुरुवार और शनिवार की सेवाएं रहेंगी। वहीं न्यूरोसर्जरी विभाग के कमरा नंबर 12 में डॉ. दिनेश सोढ़ी सोमवार और बुधवार को, डॉ. कपिल पारीक शुक्रवार और रविवार को तथा डॉ. ऋतु गौड़ सोमवार और बुधवार को मरीजों को देखेंगे। इसी प्रकार एंडोक्राइनोली विभाग कमरा नंबर 9 में डॉ. हरदेव नेहरा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार को मरीज को देखेंगे। गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के कमरा नंबर 11 में डॉ. सुनील डांगी मंगलवार और शुक्रवार को, पीडियासर्जरी विभाग के कमरा नंबर 12 में डॉ. मोहनलाल काजला मंगलवार और शनिवार तथा प्लास्टिक सर्जरी विभाग में के कमरा नंबर 11 में डॉ. अजयपाल सोमवार और शुक्रवार को अपनी सेवाएं देंगे।


Share This News