ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260118 231424 महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है, जिससे उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। आठ माह के प्रीमेच्योर होने के कारण तीनों नवजातों को एनएनसीयू वार्ड में रखा गया है। राहत की बात यह है कि जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। शनिवार को बाड़मेर जिले के पायला गांव निवासी मधु को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया। शनिवार देर शाम महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गई। मधु ने बताया कि यह उसकी दूसरी डिलीवरी है। इससे पहले उसे एक बेटा है। डॉक्टरों ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि गर्भ में तीन बच्चे हैं। डिलीवरी के समय मन में डर नहीं, बल्कि एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खुशी थी। दो बेटियों और एक बेटे के जन्म से पूरे परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पवन धारीवाल ने बताया कि गर्भ में तीन बच्चों के कारण सिजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी। महिला ने एक पुरुष और दो महिला शिशुओं को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि एक साथ तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) का जन्म बहुत ही दुर्लभ मामला होता है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि तीनों बच्चे आठ माह के प्रीमेच्योर हैं, इसलिए उन्हें एहतियातन एनएनसीयू वार्ड में रखा गया है। प्रत्येक बच्चे का वजन लगभग दो किलोग्राम है। फिलहाल तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। महिला के गर्भ में तीन बच्चे थे और सामान्य प्रसव में मां व बच्चों की जान को खतरा हो सकता था। इसी को देखते हुए सिजेरियन डिलीवरी का निर्णय लिया गया। डिलीवरी के दौरान महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।


Share This News