ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 सर्दी होगी कुछ कम, बारिश से बिगड़ेगा मौसम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम बदल जायेगा। बारिश व बादलों का डेरा रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 16 जनवरी को भी गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में सर्द हवा और कोहरे का असर बना रहेगा। 22 से 27 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। हालांकि 17 जनवरी से उत्तरी हवाएं और कमजोर होंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। 17-18 जनवरी के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय हो सकता है, जिससे कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इसके अलावा 22 से 27 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इससे बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में भी बारिश की संभावना है।


Share This News