





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार 16 जनवरी को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक अनेक स्थानों पर बिजली बंद रहेगी। सब्जी मंडी के सामने पूगल रोड, गणेश रेस्टोरेंट के पास पुगल रोड, हनुमान मंदिर के पास सर्वोदय बस्ती, एमएम ग्राउंड नत्थूसर बास और जवाहर नगर के पीछे, लोढा मोढ़ा बगीची के पास, नत्थूसर बास का क्षेत्र। इसके अलावा दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक गणेश विहार कॉलोनी, गेमनापीर रोड, भाई रुक जी मंदिर चुंगी चौकी के पास, मालियों का मोहल्ला नत्थूसर बास, दीनबंधु इंग्लिश स्कूल, नत्थूसर बास के पास के इलाके में आपूर्ति बंद रहेगी।




