IMG 20241023 101608 बीकानेर में होगा पतंग उत्सव : रायसर के धोरों में बीकानेर के रौबीले व नागरिक करेंगे पतंगबाजी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूजमुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर बीकानेर में आयोजित होगा पतंग उत्सव। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर समस्त संभागीय मुख्यालयों तथा माउंट आबू और जैसलमेर में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर के रायसर में इसे आयोजित किया जाएगा।
इसके मध्यनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा पर्यटन विभाग के उपनिदेशक महेश व्यास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। व्यास ने बताया कि बुधवार प्रातः 10 बजे रायसर के धोरों में पतंगबाजी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले तथा स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हालांकि बीकानेर में स्थापना दिवस व अक्षय तृतीया पर जमकर पतंगबाजी होती


Share This News