ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260108 WA0015 scaled बीकानेर : कोलायत में पीएमओ अनुपस्थित तो दियातरा में मुख्यालय पर नहीं मिले चिकित्सक, कारण बताओं नोटिस जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेरसीएमएचओ डॉ साध ने किया बीछवाल, कोलायत, दियातरा और हदां अस्पतालों का औचक निरीक्षण। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने दल सहित बीछवाल, कोलायत, दियातरा और हदां अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने मौसमी बीमारियों, असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड वितरण, आभा आईडी, टीबी मुक्त भारत अभियान, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मातृ शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण दल में ब्लॉक सीएमओ डॉ सुनील जैन तथा डॉ कपिल सारस्वत शामिल रहे।

उपस्थित ग्राम वासियों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाइयां भी लिखने की शिकायत की जिस पर सीएमएचओ डॉ साध ने जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने तथा व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दियातरा में अस्पताल प्रभारी डॉ मनीष पुष्करणा मुख्यालय पर नहीं मिले वहीं लेखाकार ललित ओझा 7 दिन से अनुपस्थित पाए गए। दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं। वही एएनएम गायत्री शर्मा बिना यूनिफार्म बिना आईडी कार्ड के टीकाकरण करती पाई गई। सीएमएचओ डॉ साध ने एएनएम के वर्दी भत्ते को रोकने तथा कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हदा में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और ठेकेदार पर पेनल्टी लगाते हुए कार्रवाई तथा सफाई व्यवस्था सुधार के निर्देश प्रभारी डॉ भरत ओझा को दिए। दल द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीछवाल पर प्रिस्क्रिप्शन की जांच की गई। उन्होंने फार्मासिस्ट को निर्देश दिए कि प्रिसक्रिप्शन का संधारण तय नियम अनुसार हो, सभी प्रिस्क्रिप्शन स्पष्ट लिखित तथा मोहरबद्ध रहे, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी स्टाफ को शत प्रतिशत यूनिफॉर्म में आईडी कार्ड सहित ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।


Share This News