ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260105 WA0011 कोटगेट पर चला हस्ताक्षर अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज वंदे मातरम टीम के बैनर पऱ गोचर भूमि बचाने के हस्ताक्षर अभियान में गोचर आंदोलन में लगी लगभग एक दर्जन संस्थाओं के पदाधिकारी कोट गेट पर आम जनता के बीच में पहुंचकर गोचर बचाने के समर्थन में हस्ताक्षर करवाये। परम पूज्य संत सरजू दास जी महाराज और संतोष आनंद जी महाराज ने भी कोटगेट पर पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान को सानिध्य दिया

वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने बताया सुबह 11:00 बजे से लेकर 4:00 तक कुल 3740 बीकानेर वासियो ने हस्ताक्षर करके गोचर आंदोलन को अपना समर्थन दिया. आज समर्थन करने आए कई माताओ ने आर्थिक सहायता की भी पेशकश की.

वंदे मातरम टीम के प्रमुख पदाधिकारी के साथ देहरादून से आए प्रवीण जी त्रिपाठी भी इस आंदोलन में शामिल हुए।. वंदे मातरम टीम गोचर ओरण संरक्षक संघ गौशाला संघ बीकानेर युवा गौ सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ,प्रजापत सेवा समाज संगठन वंदे मातरम सेवा समिति वाल्मीकि विचार मंच, गोगा गेट संघर्ष समिति ,रामदेव स्वर्ण कार समाज सेवा संघ वैदिक ग्राम सेवा समिति गोचर सेवा संघ सनातन समाज सुरक्षा मंच के प्रमुख पदाधिकारी आज हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित हुए

प्रदीप खडगावत ,गिरधारी सुथार ,मुकेश जोशी नरसिंग भाटी, शिवदयालजी ,मालचंद जोशी ,आनंद गॉड अमित सिंह परिहार कवि शिवजी दाधीच ,गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी शिवलाल तेजी, हीरालाल तेजी, मनफुल पंडित श्याम जी सोनी पूर्व पार्षद राजेंद्र सोनी, विनोद जोशी महावीर जी ओझा, एडवोकेट शिवजी गहलोत ,सूरज प्रकाश राव मनोज कुमार सेवक मनोज भाई कैलाश सोलंकी धनपत मारू रामलाल जी राम जी पूनम सिंह रॉयल बना आज्ञाराम जी सुथार यशवेंद्र जी चौधरी मोहित राव निर्मल जी बारड़िया सूरजमल सिंह जी नीमराना धर्मेंद्र जी सारस्वत मिलन जी गहलोत निर्मल जी शर्मा विनोद जी तक बसंती शर्मा श्याम जी पारीक नवल किशोर तिवारी एडवोकेट मनोज कामरा कामिनी जी भोजक स्वरुप गहलोत आदि ने कोटगेट पहुंचकर इस हस्ताक्षर अभियान को समर्थन भी दिया और लोगों के हस्ताक्षर भी करवाये.

वंदे मातरम टीम के जिला संयोजक मुकेश जोशी ने संतो और बीकानेर वासियो और गोचर क़ी सेवा में लगे पदाधिकारी को कोट गेट पहुंच कर हस्ताक्षर अभियान को समर्थन देने पर धन्यवाद दिया


Share This News