IMG 20241023 101608 बच्चों के लिए तीन दिन छुट्टी, शीतकालीन अवकाश 25 से, बदलाव भी संभव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। सर्दी के मौसम में बच्चों को छुट्टियों का मौजभरा डोज़ मिल रहा है। 19 दिसंबर (शिक्षक सम्मेलन) शुक्रवार, 20 दिसंबर (शिक्षक सम्मेलन) को शनिवार और 21 दिसंबर रविवार होने के कारण, बच्चों को लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। 21 दिसंबर रविवार होने के कारण यह सप्ताहांत की छुट्टी भी शामिल हो जाएगी। ऐसे में विद्यार्थी 19 से 21 दिसंबर तक स्कूल नहीं जाएंगे। इसके साथ ही शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होंगे और 5 जनवरी तक जारी रहेंगे। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। अधिक भीषण सर्दी होने पर अवकाश अवधि में बदलाव किया जाता रहा है। राजस्थान शिक्षक महासंघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपरपज गुमानपुरा कोटा में होगा। राजस्थान शिक्षक महासंघ के कोर कमेटी के मुताबिक ’19 दिसंबर से शिक्षकों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।’


Share This News