IMG 20241023 101608 1 उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर उत्तर भारत मे सर्दी के तीखे तेवर घने कोहरे के साथ देखने को मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के बड़े हिस्से में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाण व राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक गिर सकती है। 21 दिसंबर तक स्थिति गंभीर बनी रहेगी। पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में 19 और 20 दिसंबर को भारी कोहरा रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो दिनों तक कोहरे का असर दिखेगा।


Share This News