ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20251218 WA0014 खेल : बीकानेर की बेटी शिक्षा सारण ने जीते 3 पदक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से डॉ. करणीसिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद ,नई दिल्ली में आयोजित 68 वीं नेशनल शूटिंग चेम्पियनशिप कंपीटिशन (10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा ) में बीकानेर की बेटी शिक्षा सारण ने इतिहास रचते हुए 1 स्वर्ण और 2 ब्रॉन्ज सहित 3 मैडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है ।
शिक्षा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमशः वूमेन सीनियर टीम में गोल्ड एवं यूथ टीम में ब्रॉन्ज मेडल सहित व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मैडल जीतकर इतिहास रच दिया ।
बीकानेर पूर्व राजपरिवार से प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी के बाद शिक्षा दूसरी गर्ल्स है जिसने शूटिंग जैसे पुरुषों के एकाधिकार वाले खेल में अपने आपको साबित कर अपने निशानों से सीधे पदक पर निशाने लगाए ।

शिक्षा ने इसका श्रेय अपने दादा-दादी नाना-नानी और माता पिता सहित अपने परिजनो व दोस्तो के साथ साथ अपने कोच और राजस्थान शूटिंग टीम के मैनेजर और सनराईज शूटिंग एकेडमी के श्री रघुवीर सिंह को दिया है ।


Share This News