ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20251218 WA0013 जिला कलक्टर ने ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने गुरुवार को छत्तरगढ ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे विशेष शिविरोें में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाएं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कहा कि इन शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इनका लाभ उठा सकें। जिला कलक्टर ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रकरणों का फीडबैक लिया तथा आमजन की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, उपखण्ड अधिकारी पवन सुथार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

आरडी 507 रिजर्व वायर को पर्यटन दृष्टि से करें विकसित
इस दौरान जिला कलक्टर ने आरडी 507 पर आईहजीएनपी के एस्केप रिजर्ववायर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना तैयार की जाए। उन्होंने यहां 16 किलोमीटर पैरीफेरी में साइकिल ट्रेक बनाने, गार्डन विकसित करने तथा बोटिंग की सुविधा के विकास सहित विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। इस दौरान आईजीएनपी के मुख्य अभियंता विवेक गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News