ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 शुगर, बीपी सहित इन 5 दवाओं पर सरकार ने लगाई रोक, दवाओं के ये है नाम! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पांच दवाओं पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच में 5 दवाइयां लो क्वालिटी की मिलने पर उसे बेचने पर रोक लगा दी है। इन दवाइयों के अलावा एक कंपनी के सर्जिकल ग्लब्स भी घटिया क्वालिटी मिले हैं। सब स्टैंडर्ड मिली दवाइयों में एंटी एलर्जी, शुगर, बीपी के अलावा एंटीबायोटिक दवाइयां शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैसर्स वाई.एल. फार्मा लि. (जिला सोनल, हिमाचल प्रदेश) की विनसेट-एल (लेवोसेटिरिज़िन डाइहाइड्रोक्लोराइड) और ऑफविन-200 (ओफ़्लॉक्सासिन) दवाई जांच में सब स्टैंडर्ड (घटिया क्वालिटी) मिली हैं। ये दवाइयां खासतौर पर एलर्जी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के केस में उपयोग ली जाती है।इससे पहले भी वाई.एल. फार्मा लि. की कई दवाइयां ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट को सब-स्टैंडर्ड या नकली मिली हैं। इसके खिलाफ अक्टूबर में भी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की थी। इन कंपनियों की ये दवाइयां जांच में मिली घटिया क्वालिटी की
मैसर्स लाइफकेयर न्यूरो प्रोडक्ट लि. (धर्मपुर, हिमाचल प्रदेश) की डल्कोवॉग-0.3एमजी (वोग्लीबॉस) जो शुगर की बीमारी में दी जाती है।
मैसर्स मस्कॉन लाइफ साइंस प्रा. लि. (हरिद्वार, उत्तराखंड) की टेलपिन-ए (टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपाइन) जो ब्लड प्रेशर के मरीजों को दी जाती है। मैसर्स एग्रोन रेमेडिज प्रा.लि. (काशीपुर, उत्तराखंड) की सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन जो बच्चों को सर्दी में फ्लू, इंफेक्शन होने पर दी जाती है। मैसर्स Swear हेल्थकेयर प्रा.लि. (धौलपुर, राजस्थान) SWear नाम से सर्जिकल ग्लव्स आते हैं, वह भी घटिया क्वालिटी के मिले हैं।


Share This News