ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
motion photo 7740720137024750180 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरोहित का स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा बार-एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर एडवोकेट अजय पुरोहित का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) एवं संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला ने कहा कि हम सभी को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप वकीलों के पेशेवर जीवन को विनियमित और बेहतर बनाने, न्याय प्रणाली की अखंडता बनाए रखने और व्यापक समुदाय को कानूनी सेवाएं प्रदान करने की अपनी इस जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन कर बीकानेर शहर को आगे लेकर आएंगे।

बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियो ने शॉल पहनाकर अजय पुरोहित का गर्म जोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ संजोग बिडवालकर और कार्यक्रम प्रभारी मनीष यादव के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।

समाजसेवी गुरुदयाल डांग एवं कौशलेश गोस्वामी ने ओपरना पहनाते हुए अजय पुरोहित के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री और कार्यक्रम सह प्रभारी शिक्षाविद सुमन यादव प्रेम प्रकाश एवं सह सचिव राकेश शर्मा ने भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के कार्यों से एडवोकेट पुरोहित को अवगत कराया।


Share This News