ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20241023 101608 राजस्थान में 41 लाख 85 हजार के नाम मतदाता सूची से हटे, 8 लाख से अधिक मृत मतदाता थे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट जयपुर। समूचे राजस्थान राज्य में 41 लाख से अधिक नाम कटे है। एसआईआर की ड्राफ्ट रोल में 41 लाख 85 हजार के नाम हटाए हैं। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि जिन वोटर्स के नाम हटाए हैं उन्हें अब कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। अगर उन्हें आपत्ति है तो वे दस्तावेज देकर दावा पेश कर सकते हैं। इसमें परमानेंट शिफ्ट वोटर्स, डेड वोटर्स, एब्सेंट और डुप्लीकेट वोटर के नाम हटाए गए हैं।  इसके साथ ही जिन 11 लाख वोटर्स की मैपिंग नहीं हुई उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे, ऐसे वोटर्स दस्तावेज जमा करवाकर नाम जुड़वा सकेंगे। एसआईआर में जिन वोटर्स के नाम हटाए गए हैं उनमें 29.6 लाख परमानेंट शिफ्टेड और एब्सेंट वोटर के नाम हटाए गए हैं।  8.75 लाख डेड वोटर्स के नाम हटाए हैंं, ये मौत के बाद भी वोटर लिस्ट में शामिल थे।  3.44 लाख उन वोटर्स के नाम हटाए हैं जो दो जगह वोटर थे पुनर्गठन के बाद 8935 नए बूथ बनाए गए हैं। पहले प्रदेश में 52,201 पोलिंग बूथ थे, अब 61,136 बूथ हो गए हैं। 


Share This News