ताजा खबरे
जिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताई
IMG 20251214 WA0023 जैन महासभा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए कन्हैयालाल बोथरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जैन महासभा, बीकानेर के हुए चुनाव में 2025 -2027 के लिए कन्हैयालाल बोथरा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। जैन महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद बाफना ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व सम्मति से स्वीकार करके कन्हैयालाल बोथरा को अध्यक्ष घोषित किया गया।
इससे पूर्व सदन ने विनोद बाफना को कार्यकाल की सम्पन्नता की बधाई दी । कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड़ ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसको सर्व सम्मति से पास किया गया। महामंत्री मेघराज बोथरा ने कार्यवाही पढ़ी तथा सबका आभार व्यक्त किया।
बैठक में जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर , जयचंद लाल डागा , जैन लूणकरण छाजेड़ , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन , अधिवक्ता महेन्द्र जैन , दिलीप कातेला , जतनलाल संचेती ने कन्हैयालाल बोथरा को बधाई देते हुए सफलतम कार्यकाल हेतु मंगल कामना की।
कन्हैयालाल बोथरा जैन महासभा के गठन के समय से संस्था से जुड़े हुए हैं तथा हमेशा जैन महासभा के कार्यक्रमों में सहभागिता निभाते रहे हैं। इनके भतीजे मेघराज बोथरा अभी जैन महासभा के महामंत्री का दायित्व निभाया है।
अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा जैन महासभा को नयी ऊंचाईयां प्रदान करने की बात कही।

कन्हैयालाल बोथरा 1980 से 2008 तक जिला उद्योग संघ , बीकानेर के अध्यक्ष पद को सुशोभीत किया। दो वर्षो तक बीकानेर वूल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 1974 -1978 तक गंगाशहर नगरपालिका के पार्षद रहे हैं। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के उपाध्यक्ष , जैन जवाहर विद्यापीठ के महासचिव तथा रोटरी क्लब , बीकानेर के 4 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उघोगश्री एवं अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। साहित्य प्रेमी बोथरा ने मिमझर जैसी साहित्यिक संस्था की स्थापना भी की।
कन्हैयालाल बोथरा ने बीकानेर में औद्योगिक विकास की नई इबारत भी लिखी। उन्होंने प्रदेश की पहली एचडीपीई वूलन बैग्स की बीकानेर में फैक्ट्री खोली। बोथरा बीकानेर के पहले वूलन मिल के मालिक है जिन्हें भारत सरकार ने बकायदा गजट नोटिफिकेशन जारी कर वूलन बोर्ड का मेम्बर नियुक्त किया।


Share This News