ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251119 WA0008 बीकानेर परकोटे के आचार्यों के चौक और दम्माणी चौक से हुई 'चौक चौपाल' की शुरुआत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत शहरी परकोटा क्षेत्र में ‘चौक चौपाल’ की बुधवार को शुरूआत हुई। पहले दिन आचार्यों के चौक और छतरी वाले पाटे के ऐतिहासिक दम्माणी चौक में मतदाताओं को एसआईएस की जानकारी दी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने और इन्हें डिजिटाइज्ड करने के बारे में बताया। इस दौरान मतदाताओं द्वारा स्वतः गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने की जानकारी भी दी गई। मास्टर ट्रेनर डॉ. सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में सुपरवाइजर, बीएलओ और तकनीकी टीम के सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। राठी ने बताया कि बीएलओ लगभग प्रत्येक घर तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण कर चुके हैं। वर्तमान में इनके संग्रहण और इन्हें डिजिटाइज्ड करने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी मतदाता, बीएलओ का सहयोग करें और भरे हुए गणना प्रपत्र समय पर लौटाएं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, औद्योगिक संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया। इसी श्रृंखला में गुरुवार को बारहगुवाड़, साले की होली और नत्थूसर गेट क्षेत्र में ‘चौक चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा।


Share This News