IMG 20241023 101608 बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के रीको करणी इंडस्ट्री एरिया में एक दुकान में भीषण आग लग गई। खबरों के अनुसार करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक दुकान के अंदर आग लग गई। दुकान मेंअचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग के कारणों का पता नही चल पाया है।


Share This News