IMG 20241023 101608 1 लालगढ़ रेलवे स्टेशन में रेल कर्मचारी की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रविवार को लालगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रेन शंटिंग के दौरान हुए हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में सवाई माधोपुर निवासी अभिमन्यु सिंह (30) की मौत हुई है जो बीकानेर में लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में प्वॉइंटमेंन के पद पर कार्यरत था। जीआरपी लालगढ़ चौकी प्रभारी गजानंद आचार्य ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में अभिमन्यु ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रेन की शटिंग करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह रेल लाइन पर गिर गए।  लोको पायलट को इसका पता चला इससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।  मृतक के परिजनों के बीकानेर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


Share This News