





Thar पोस्ट न्यूज। सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। उत्तर भारत से आती बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी को और तेज कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को इस सीजन पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर, अलवर और फतेहपुर सहित 10 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान सीजन के सबसे निचले स्तर पर दर्ज किया गया। बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं सीकर और टोंक जिलों के लिए 15 और 16 नवंबर को शीतलहर (कोल्ड-वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर में भी सर्दी ने तेजी पकड़ली है। मिठाई नमकीन की तरह यहां गुनगुनी धूप भी प्रसिद्ध है। बीकानेर में दुनिया के अनेक इलाकों देशो से ना केवल पर्यटक बल्कि पक्षी भी भारी संख्या में पहुंचते है। बीकानेर के जोरबीड इलाके में गर्मी आने से पहले तक हजारों पक्षियों का प्रवास रहता है।




