ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251114 WA0020 बिहार में जीत पर भाजपा ने मनाया विजयोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक व प्रचण्ड जीत पर आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई वितरित की और पटाखे छोड़कर विजय का जश्न मनाया। छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के अपार विश्वास, उनके प्रभावी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

IMG 20251114 WA0022 बिहार में जीत पर भाजपा ने मनाया विजयोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, महावीर सिंह चारण, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला, चन्द्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रघुवीर प्रजापत, स्वाति छाजेड़, मुल्तान वेद, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, राजाराम, महेंद्र ढाका, ताराचंद गहलोत, आरती, संतोष, विजय पाल कूकना, भारती अरोड़ा, मुकेश ओझा, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, शिव परिहार, शिव शंकर, शिव बच्छ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकारा : महावीर रांका
बीकानेर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचण्ड विजय पर बीकानेर में भी जश्न मनाया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा ध्वज लहराते हुए मिठाइयां वितरित की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति, प्रो एक्टिव गवर्मेंट और डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर आशीर्वाद दिया है। महावीर रांका ने कहा कि विकास के रोडमैप ने बिहार की धरती पर जंगलराज को नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दे दिया है। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि कार्यालय में जश्न के दौरान युधिष्ठसिंह सिंह भाटी, चंद्रेश हर्ष, शंकर सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, अंकित तंवर, पंकज गहलोत, नरपतसिंह उदासर, घनश्याम उपाध्याय, नवरत्न सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह चौहान, शक्ति सिंह, रमेश भाटी, गौरीशंकर देवड़ा, प्रणव भोजक, आनन्द अग्रवाल, लक्की पंवार, दाऊलाल छंगाणी आदि उपस्थित रहे।


Share This News